एक ही मोबाइल नंबर से पूरे परिवार के लिए बनवाएं PVC आधार कार्ड, यह है तरीका
अब सरकार ने लोगों की जरूरतों को देखते हुए पॉलिविनाइल क्लोराइड (PVC) कार्ड पर आधार कार्ड प्रिंट कराना वैध कर दिया है। खुद UIDAI ने यह सुविधा दे दी है। अब आप एटीएम कार्ड की तरह पीवीसी कार्ड पर अपने आधार कार्ड को प्रिंट करा सकते हैं। पीवीसी कार्ड का फायदा यह है कि आपका आधार कार्ड पानी से खराब नहीं होगा और टूटेगा भी नहीं। सबसे बड़ी और खास बात यह है कि आप एक ही मोबाइल नंबर से पूरे परिवार के लिए PVC आधार कार्ड बनवा सकते हैं। आइए तरीका जानते हैं...
PVC आधार कार्ड की खासियत
सबसे पहले आपको बता दें कि PVC आधार कार्ड, एटीएम वाले कार्ड की तरह ही है। ऐसे में पानी से खराब होने या टूटने का डर नहीं रहेगा। इसके अलावा नए PVC आधार कार्ड में कई नए सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं।
PVC कार्ड पर आधार को प्रिंट करवाने और घर तक मंगवाने के लिए आपको महज 50 रुपये का शुल्क देना होग। आप जितने लोगों का PVC आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं, उतने लोगों के लिए आपको फी जमा करनी होगी। यदि आपके परिवार में पांच लोग हैं तो आपको 250 रुपये का शुल्क अदा करना होगा।
PVC आधार कार्ड ऑडर करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। https://residentpvc.uidai.gov.in/order-pvcreprint इसके बाद 12 अंकों का आधार नंबर डालें और सिक्योरिटी कोड भी डालें जो कि आपकी स्क्रीन पर ही दिखेगा।
इसके बाद आपको दो विकल्प मिलेंगे जिनमें मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होने और ना होने के विकल्प शामिल हैं। इनमें से आप कोई भी विकल्प अपनी सुविधानुसार चुन सकते हैं। यदि आप परिवार के अन्य सदस्यों के लिए पीवीसी आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं तो उनका आधार नंबर और आप अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी मंगाकर ऑर्डर कर सकते हैं।
आधार नंबर, सिक्योरिटी कोड और ओटीपी डालने के बाद आपके आधार कार्ड की डीटेल खुल जाएगी उन्हें चेक लीजिए और फिर पेमेंट करें। पेमेंट के लिए आपको यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग और डेबिट कार्ड से पेमेंट जैसे विकल्प मिलेंगे। पेमेंट करने के बाद आप रसीद डाउनलोड कर सकते हैं और फिर रसीद पर दिए गए 28 अंकों के सर्विस रिक्वेस्ट नंबर से आप ट्रैक भी कर सकेंगे।
पीवीसी आधार कार्ड में कई सुरक्षा विशेषताएं शामिल हैं
- Secure QR Code (सुरक्षित QR कोड)
- Hologram (होलोग्राम)
- Micro text (सूक्ष्म पाठ)
- Ghost image (भूत की छवि)
- Issue Date & Print Date (जारी करने की तारीख और प्रिंट की तारीख)
- Guilloche Pattern (गिलोच पैटर्न)
- Embossed Aadhaar Logo (उभरा हुआ लोगो)


Comments
Post a Comment