Posts

Jio Offer: 1999 रुपये में दो साल तक सबकुछ फ्री, नया फोन भी घर ले जाएं

Image
  रिलायंस जियो के नए ऑफर का इंतजार उसके सारे ग्राहकों को रहता है। नए साल की शुरुआत में कंपनी ने IUC मिनट शुल्क हटाकर अपने ग्राहकों को तोहफा दिया था और कंपनी ने एक नया और शानदार ऑफर पेश किया है जो कि जियो के 2जी मुक्त भारत ‘2G-MUKT BHARAT’ अभियान का हिस्सा है। फिलहाल देश में करीब 30 करोड़ 2जी यूजर्स हैं जिनके लिए जियो ने अपना नया ऑफर पेश किया है। आइए जानते हैं। जियो का यह नया ऑफर उनलोगों के लिए है जो अभी भी 2जी इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन 4जी पर आना चाहते हैं। जियो का नया ऑफर जियो फोन के साथ मिल रहा है। जियो का यह नया ऑफर 1 मार्च 2021 से शुरू हो रहा है। जियो के इस ऑफर का फायदा रिलायंस रिटेल स्टोर और जियो रिटेल स्टोर से उठाया जा सकता है। जियो ने दो प्लान पेश किए हैं जिनमें एक 1,999 रुपये का और दूसरा 1,499 रुपये का है। पहले यानी 1,999 रुपये वाले ऑफर में आपको एक जियो फोन मिलेगा और 24 महीने तक अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर महीने 2 जीबी हाईस्पीड डाटा मिलेगा। यानी महज 2,000 रुपये में आप दो साल के लिए मोबाइल और रिचार्ज के लिए निश्चिंत हो सकते हैं। दूसरा प्लान 1,499 रुपये का है। इस प्लान के तहत ...

महंगे टोल टैक्स से बचने को अपराधियों ने फास्टैग के जरिए भिड़ाई यह जुगत, अधिकारियों को पता चला तो रह गए हैरान

Image
  Highlights. - महंगे टोल से बचने के लिए बड़ी गाड़ी के वाहन चालक छोटी गाड़ी का फास्टैग लगाकर टोल पार कर रहे - वाहन चालकों की इस करतूत से सरकार को रोज लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है - एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार, अभी कुछ मामले यूपी से आए हैं, दूसरे राज्यों की जांच भी हो रही सरकार अच्छे कदम बढ़ाते हुए कानून बनाकर डाल-डाल चलने की कोशिश करती है, तो अपराधी तिकड़म लगाकर अवैध तरीके से पात-पात बचने की जुगत करते हैं। ऐसा ही मामला इन दिनों फास्टैग को लेकर है। जी हां, महंगे टोल टैक्स से बचने के लिए वाहन चालक इन दिनों कुछ अलग खेल खेल रहे हैं। उनके इस खेल का पता हाल ही में जब टोल प्लॉजा और नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को चला, तो वे हैरान रह गए। इस खेल से सरकार को रोज राजस्व का लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है। फास्टैग और गाड़ी अलग-अलग दरअसल, टोल प्लाजा और नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के अधिकारियों ने जब औचक जांच की, तो उन्हें पता चल कि टोल से पार होने वाली गाड़ी कोई और होती है, जबकि फास्टैग किसी और गाड़ी का लगा होता है। हालांकि, अभी जांच में सामने आया है कि...

मनरेगा मजदूरों पर मेहरबान सरकार, दिहाड़ी में की इतने रुपये की बढ़ोतरी

Image
  सरकार ने मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। मनरेगा के तहत मजदूरी दर को बढ़ाकर 225 रुपये कर दिया है। पहले मनरेगा में काम करने वाले को 194 रुपये मिलते थे, जिसमें 31 रुपये की बढ़ोतरी की है। गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है।  मनरेगा में बेहतर काम करते हुए झारखण्ड ने पहले ही पूर्व के सारे मानव दिवस के लक्ष्य को प्राप्त किया है। सरकार कोरोना काल में जरूरतमंदों के लिये मनरेगा को रोजगार का एक उत्तम माध्यम बनाया था। मालूम हो कि, मनरेगा योजना प्रारम्भ होने के पश्चात पहली बार झारखण्ड में आठ करोड़ मानव दिवस सृजन का लक्ष्य को पुनरीक्षित करते हुए 11.50 करोड़ मानव दिवस किया गया है।  इसके विरूद्ध अब तक 10 करोड़ 11 लाख मानव दिवस का सृजन किया जा चुका है। राज्य सरकार ने जल संरक्षण के क्षेत्र में ‘नीलाम्बर-पीताम्बर जल समृद्धि योजना’ के तहत अब तक लगभग 2 लाख हेक्टेयर जमीन पर ट्रेंच एवं मेड बंदी का काम पूरा कर लिया है। बिरसा हरित ग्राम योजना के जरिये 26 हजार एकड़ भूमि में फलदार पौधे लगाये जा चुके हैं।

मीटर से बिल तो मिलेगी छूट, एक साल में 12 हजार तक का फायदा

Image
  राज्य में बिजली के 13 लाख कृषि उपभोक्ताओं को अब 12 हजार रुपए सालाना सब्सिडी मिलेगी। पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार की डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना को नए कलेवर में पेश किया गया है। जयपुर। राज्य में बिजली के 13 लाख कृषि उपभोक्ताओं को अब 12 हजार रुपए सालाना सब्सिडी मिलेगी। पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार की डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना को नए कलेवर में पेश किया गया है। उड़ीसा सरकार की स्कीम की तर्ज पर बिल मीटरिंग के जरिए सब्सिडी देने की घोषणा की है। इससे अधिकतर उन किसानों के बिजली के बिल शून्य हो जाएंगे, जिन्हें सालाना 12 हजार रुपए तक चुकाने पड़ रहे थे। हालांकि जिनके मीटर सही होंगे, उन्हें ही इसका लाभ मिलेगा। इस पर 1450 करोड़ रुपए सालाना भार आएगा। खास यह है कि सरकार ने 'चतुराई' से इस मामले को अंजाम तक पहुंचाकर न केवल किसानों को खुश करने की कोशिश की है बल्कि भाजपा सरकार की योजना के जरिए वाहवाही लूटने की कोशिश की है। इसमें बिजली बिल में 833 रुपए प्रति माह सब्सिडी दी गई थी। हालांकि कांग्रेस सरकार ने पिछले डेढ़ साल से इस पर अघोषित रोक लगा रखी थी। कृषि सौगात मुख्यमंत्री कृष...

फास्टैग को लेकर बड़ा फैसला, टोल ऑपरेटर से हुई ये गलती तो मुफ्त में पार कर सकेंगे टोल प्लाजा

Image
  टोल ऑपरेटरों को सख्त हिदायत दी गई है कि अगर उनका Fastag सिस्टम काम नहीं करता है या स्मार्ट टैग को पढ़ने में विफल रहता है, तो लोग मुफ्त में प्लाज़ा पार कर सकते हैं. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) नेशनल हाइवे पर हर टोल लेन पर एक अलग रंग की लाइन खींचेगा और एक बार जब वाहनों की लम्बी कतार से ये लाइन भर जाएगी, तो टोल ऑपरेटर को मुफ्त यात्रा करने के लिए उस विशेष लेन पर सभी वाहनों के लिए गेट खोलना होगा. सूत्रों ने कहा कि इसके लिए योजना तैयार की जा रही है. सड़क परिवहन मंत्रालय ने टोल शुल्क का भुगतान करने के लिए फास्टैग के उपयोग के दौरान टोल प्लाजा पर भीड़ बढ़ने और वास्तविक समय की निगरानी शुरू कर दी है. NHAI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “शीर्ष स्तर पर सख्त निगरानी की जा रहीहै और हम यात्रियों को टोल प्लाजा से आसानी से गुजरने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए निर्देशित किया गया है क्योंकि सरकार ने टोल का भुगतान करने के लिए फास्टैग के उपयोग के साथ प्लाजा के माध्यम से निर्बाध यात्रा का वादा किया है, जिसे मानना अनिवार्य है.” पिछले कुछ दिनों से क्षेत्रीय अधिकारी, महाप्रबंधक और मुख्य मह...

Aadhaar Card में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के हैं कई फायदे, देना होगा 50 रुपये का शुल्क, जान लीजिए पूरा प्रोसेस

Image
  भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) 12 अंकों की यह पहचान संख्या जारी करता है। UIDAI हर आधार कार्डधारक को नाम जन्मतिथि और एड्रेस जैसी जानकारियां अपडेट करने की सहूलियत देता है। मोबाइल नंबर आधार कार्ड के साथ लिंक रहने पर अधिकतर विवरण ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा मिल जाती है। आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज के समय में सबसे अहम दस्तावेजों में शामिल है। इससे पता के साथ-साथ पहचान की पुष्टि होती है। आज के समय में इसकी जरूरत हर काम के लिए पड़ती है। ऐसे में आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, लिंग, एड्रेस, जैसी जानकारियों का सही और अपडेटेड होना बहुत महत्वपूर्ण होता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) 12 अंकों की यह पहचान संख्या जारी करता है। UIDAI हर आधार कार्ड धारक को नाम, जन्मतिथि और एड्रेस जैसी जानकारियां अपडेट करने की सहूलियत देता है। हालांकि, अगर आपका वर्तमान मोबाइल नंबर आधार कार्ड के साथ लिंक है तो आपको अधिकतर विवरण ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा मिल जाती है।   वहीं, अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है तो उसे लिंक करा लेना काफी फायदेमंद रहता है। इसके लिए आपको किसी तरह के...

सीताराम येचुरी ने अडानी और अंबानी एंड की फोटो शेयर कर लिखा 'यह नरेंद्र मोदी स्टेडियम है' तो प्रकाश राज का यूं आया रिएक्शन

Image
अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) कर दिया गया है. इस पर सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) और प्रकाश राज (Prakash Raj) का रिएक्शन आया है. अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) कर दिया गया है. यही नहीं, वहां दो पैवेलियन का नाम रिलायंस एंड (Reliance End) और अडानी एंड (Adani End) रखा गया है. इसे लेकर विपक्षी दल जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है और 'पावरी हो रही है' की तर्ज पर अपनी बात कही है. सीताराम येचुरी के इस ट्वीट पर एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) का रिएक्शन आया है.  सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) ने  नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) को लेकर लिखा है, 'यह नरेंद्र मोदी स्टेडियम है, यह इसको दो एंड्स हैं...और यह क्रोनिज की पावरी हो रही है...' प्रकाश राज (Prakash Raj) ने इस पर रिएक्शन देते हुए लिखा है, 'आत्मनिर्भर भारत...बस पूछ रहा हूं.' बता दें कि इसी मैदान पर भारत-इंग्लैंड के बीच ट...