मनरेगा मजदूरों पर मेहरबान सरकार, दिहाड़ी में की इतने रुपये की बढ़ोतरी
सरकार ने मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। मनरेगा के तहत मजदूरी दर को बढ़ाकर 225 रुपये कर दिया है। पहले मनरेगा में काम करने वाले को 194 रुपये मिलते थे, जिसमें 31 रुपये की बढ़ोतरी की है। गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है।
मनरेगा में बेहतर काम करते हुए झारखण्ड ने पहले ही पूर्व के सारे मानव दिवस के लक्ष्य को प्राप्त किया है। सरकार कोरोना काल में जरूरतमंदों के लिये मनरेगा को रोजगार का एक उत्तम माध्यम बनाया था। मालूम हो कि, मनरेगा योजना प्रारम्भ होने के पश्चात पहली बार झारखण्ड में आठ करोड़ मानव दिवस सृजन का लक्ष्य को पुनरीक्षित करते हुए 11.50 करोड़ मानव दिवस किया गया है।
इसके विरूद्ध अब तक 10 करोड़ 11 लाख मानव दिवस का सृजन किया जा चुका है। राज्य सरकार ने जल संरक्षण के क्षेत्र में ‘नीलाम्बर-पीताम्बर जल समृद्धि योजना’ के तहत अब तक लगभग 2 लाख हेक्टेयर जमीन पर ट्रेंच एवं मेड बंदी का काम पूरा कर लिया है। बिरसा हरित ग्राम योजना के जरिये 26 हजार एकड़ भूमि में फलदार पौधे लगाये जा चुके हैं।

Comments
Post a Comment